नर्सरी रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक निर्देश

सीमित स्थान (Limited Seats)
क्रम संख्या विवरण
1 नर्सरी कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 08-01-2025 से प्रारंभ होगा।
2 दिनांक 08-01-2025 एवं 09-01-2025 को रजिस्ट्रेशन केवल विद्यालय में अध्ययनरत्‌ विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता-पिता के) का होगा।
3 दिनांक 10-01-2025 एवं 11-01-2025 को अन्य विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सीट फुल होने तक किया जावेगा।
4 रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जावेगा।
5 रजिस्ट्रेशन हेतु विद्यार्थी की उम्र दिनांक 01-04-2025 को 03 साल से कम एवं 04 साल 06 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
6 रजिस्ट्रेशन उपरांत विद्यालय के द्वारा दिए गए समय पर बच्चे को विद्यालय लेकर आना अनिवार्य होगा। न आने की स्थिति पर रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं पालक की होगी। असुविधा से बचने के लिए कृपया सही मोबाइल नंबर (1 से अधिक) दर्ज करावें।
7 रजिस्ट्रेशन उपरांत समय-समय पर विद्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन करते रहें।
8 सीट फुल होने के उपरांत किसी भी प्रकार का दबाव किसी भी जरिए से दिलाने की कोशिश न करें। आप स्वयं समय पर आकर रजिस्ट्रेशन करावें।
9 रजिस्ट्रेशन को प्रवेश न माना जाए।
10 रजिस्ट्रेशन समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
नोट विद्यालय में अध्ययनरत्‌ विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता-पिता के) के प्रवेश के पश्चात बची हुई रिक्तियों हेतु अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

प्राचार्य: न्यू एज पब्लिक स्कूल, गाडरवारा

CBSE Mandatory Disclosure View... Top Students X & XII 23-24 View...    Admission Process – Enquire Now...   #Stay-Safe #Stay-Connected
New-Age Public School

23:42