नर्सरी रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक निर्देश |
||||||||
सीमित स्थान (Limited Seats) |
||||||||
| क्रम संख्या | विवरण | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | नर्सरी कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 15-12-2025 से प्रारंभ होगा। | |||||||
| 2 | दिनांक 15-12-2025 एवं 16-12-2025 को रजिस्ट्रेशन केवल विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता पिता के) का होगा। | |||||||
| 3 | दिनांक 17-12-2025 एवं 18-12-2025 को अन्य विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सीट फुल होने तक किया जाएगा। | |||||||
| 4 | रजिस्ट्रेशन हेतु बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य है। | |||||||
| 5 | बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। | |||||||
| 6 | रजिस्ट्रेशन हेतु विद्यार्थी की उम्र दिनांक 30-07-2026 को 03 साल से कम एवं 04 साल 06 माह से अधिक नहीं होनी चाहिए। अर्थात बच्चे का जन्म 30.01.2022 से 30.07.2023 के बीच में होना चाहिए। | |||||||
| 7 | रजिस्ट्रेशन उपरांत विद्यालय के द्वारा दिए गए समय पर बच्चे को विद्यालय लेकर आना अनिवार्य होगा। | |||||||
| 8 | विद्यालय न आने की स्थिति पर रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं पालक की होगी। | |||||||
| 9 | असुविधा से बचने के लिए कृपया सही मोबाइल नंबर (1 से अधिक) दर्ज करवाएं। | |||||||
| 10 | रजिस्ट्रेशन उपरांत समय-समय पर आगे की प्रक्रिया हेतु विद्यालय के द्वारा आपको फोन पर सूचित किया जाएगा। | |||||||
| 11 | सीट फुल होने के उपरांत किसी भी प्रकार का दबाव किसी भी ज़रिए से दिलाने की कोशिश न करें। | |||||||
| 12 | पालक स्वयं समय पर आकर रजिस्ट्रेशन करवाएं। | |||||||
| 13 | रजिस्ट्रेशन को प्रवेश न माना जाए। | |||||||
| 14 | रजिस्ट्रेशन समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। | |||||||
| नोट | विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता पिता के) के प्रवेश के पश्चात बची हुई रिक्तियों हेतु अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। | |||||||
प्राचार्य: न्यू एज पब्लिक स्कूल, गाडरवारा